टीकमगढ़ । नगर के वार्ड क्रमांक 06 बौरी दरवाजा आरा मशीन के समीप स्थित गौंण बब्बा के चबूतरा के पास आगामी 21 दिसंबर 2022 से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भागवत कमेटी, मोहल्ला वासियों द्वारा कराया जा रहा है जिसको लेकर 18 दिसंबर 2022 रविवार की शाम आयोजकों ने एक बैठक की और भागवत कथा की तैयारियों को लेकर तमाम रूप रेखा बनाई एवं महत्वपूर्ण चर्चाऐं कीं गई इस मौके पर तमाम मोहल्ला वासी भागवत कमेटी एवं भक्तजन धर्म प्रेमी मौजूद रहे। यह भागवत कथा श्री वृंदावन धाम के पंडित श्री सुमित कृष्ण बाल व्यास जी महाराज के द्वारा सुनाई जाएगी जहां कथा का आयोजन 21 दिसंबर 2022 से 27 दिसंबर 2022 तक होगा 28 दिसंबर 2022 बुधवार के दिन कन्या भोज एवं प्रसादी वितरण का कार्यक्रम होगा कथा शाम 5.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक सुनाई जाएगी भागवत कमेटी, आयोजकों ने समस्त नगरवासी क्षेत्रवासी धर्म प्रेमियों से कथा में सम्मिलित होकर कथा सुनकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर 21 दिसंबर 2022 दिन बुधवार को भव्य कलश यात्रा भी निकाली जाएगी।

