प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ श्री रूद्र ब्रह्यचारी तपस्वी जोगेश्वरी (बाईराम) माता जी की उन्नीसवीं पुण्य स्मृति एवं पूज्य माताजी स्व.श्रीमति कमला बाई जी की चतुर्थ पुण्य सहस्मृति में तपोवन आश्रम बान्द्राभान उत्तर तट तह. बुधनी में पूज्या जीजी राम सरकार श्री महंत डॉ. प्रज्ञा भारती के मुखारविंद से दिनांक 17 से 21 दिसम्बर 2022 तक संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन डॉ. प्रज्ञा भारती द्वारा बताया कि संसार के सभी जीवों पर समान रूप से ईश्वर कृपा बरसती रहती है। इस कृपा को प्राप्त करने के लिये पात्र बनना पड़ता है। जिस तरह से उल्टे घड़े में जल गिरने पर या डालने पर भी वह भरता नहीं है। उसी तरह से जब तक यह जीव कुपात्र उल्टा घड़े के समान होता है। इसे ईश्वर कृपा की अनुभूति नहीं होती है, परमात्मा की कृपा तो धुष जैसे अवोध प्रहलाद जैसे भक्त और अजामिल जैसे पापियों तथा गजग्राह जैसे पशुओं को भी प्राप्त हुई है, उसके लिये हमे पात्र बनना पड़ता है। रामनाम रूपी महामंत्र का सतत जाप स्मरण करने से कृपा और मुक्ति दोनो प्राप्त होती है। इस अवसर पर आज रमाकांत भार्गव सांसद विदिशा एवं अध्यक्ष ट्रस्ट समिति , विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह पूर्व विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष म.प्र.वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन, महेश उपाध्याय अध्यक्ष सलकनपुर ट्रस्ट, मनोहर सिंह , भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, श्रीमती अर्चना पुरोहित जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल, शैलेंद्र गौर , सुनील रघुवंशी , राजेश राय, देवदत्त तिवारी , मनोज भदौरिया , राजेंद्र उपाध्याय , सेठी चौकसे , राहुल गौर, उत्तम गौर, अजयपाल सिंह, शिवनारायण मालवीय, मनोहर सिंह, लखनलाल थापक, अशोक सिंह, चिमनसिंह कुशवाहा, ब्रज मीना, लक्ष्मण सिंह, हरीसिंह मीना, नलिन पटैल, अनिल कदम, उत्तम गौर, राजीव शुक्ला, राहुल गौर, अजय मिश्रा, राजू मामू, श्याम यादव, दुर्गेष यादव के साथ अनके श्रृद्धालु उपस्थित थे। कथा के दौरान सुमधुर भजनों पर श्रोता जमकर झूमे।

