केसला में भाजपा की मासिक कामकाजी बैठक संपन्न: कार्यकर्ताओं को दिया संगठन की मजबूती का मंत्र I
केसला। भारतीय जनता पार्टी केसला मंडल की मासिक कामकाजी बैठक गुरुकृपा होटल में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों, गतिविधियों और रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की।
“छोटा कार्यकर्ता भी सीधे प्रधानमंत्री से कर सकता है संवाद”: अलकेश आर्य
कार्यक्रम में बैतूल के पूर्व विधायक एवं नर्मदापुरम जिला प्रभारी अलकेश आर्य मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा:
“भारतीय जनता पार्टी में सबसे छोटा कार्यकर्ता भी सीधे प्रधानमंत्री जी से संवाद कर सकता है और यही हमारी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा समझाते हुए रणनीति पर मार्गदर्शन दिया।
शक्ति केंद्रों पर नियमित बैठकों का निर्देश
-
सुशील बरकड़े (मंडल अध्यक्ष): बैठक का शुभारंभ स्वागत भाषण से किया और मंडल में चल रहे संगठनात्मक कार्यों की प्रगति रिपोर्ट सामने रखी।
-
ज्योति चौरे (जिला उपाध्यक्ष व केसला मंडल प्रभारी): सभी कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया और प्रत्येक शक्ति केंद्र पर नियमित मासिक बैठकें आयोजित करने का निर्देश दिया।
-
जयकिशोर चौधरी (जिला अध्यक्ष, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा): संगठन के कार्यों की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में जनपद अध्यक्ष गंगाराम कलमे, जिला उपाध्यक्ष रीता ठाकुर, वरिष्ठ नेता तुलाराम यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवकिशोर यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक साहू, मंडल उपाध्यक्ष योगीराज पटेल, अमित यादव, विनोद केवट, मंडल महामंत्री जगदीश बावरिया, अजय साहू, रामकिशोर यादव और मंडल मीडिया प्रभारी शुभम टिकारिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा बूथ अध्यक्ष राकेश कुमरे, पवन कलमें, गोलू बारसे, दीपक कुरेले, ऋषिकांत भल्लावी, महंत गोविंद दास, प्रमेश मालवीय, प्रहलाद यादव, बंटी इवने सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

रिपोर्ट: पत्रकार कुणाल पासवान

