टीकमगढ़। बड़ागांव धसान क्षेत्र के ग्राम दरी दरगुवां अंतर्गत ग्राम क्षेत्र में खिलाड़ियों द्वारा क्रिकेट खेलों का आयोजन किया जा रहा है जहां पहुंचकर समाजसेवी एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राय कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संचालक डॉ विनोद कुमार राय ने खिलाड़ियों को निशुल्क क्रिकेट की किट दी और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करने की बात कही इस मौके पर डॉ विनोद राय के साथ उनके अन्य सहयोगी गण एवं खिलाड़ी बच्चे मौजूद रहे।

