टीकमगढ़ । नगर के वार्ड क्रमांक 06 बौरी दरवाजा आरा मशीन के समीप स्थित गौंण बब्बा के चबूतरा के पास 21 दिसंबर 2022 बुधवार से श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई है।
इस मौके पर तमाम मोहल्ला वासी भागवत कमेटी एवं भक्तजन धर्म प्रेमी मौजूद रहे। यह भागवत कथा श्री वृंदावन धाम के पंडित श्री सुमित कृष्ण बाल व्यास जी महाराज के द्वारा सुनाई जा रही है जहां कथा का आयोजन 21 दिसंबर 2022 से 27 दिसंबर 2022 तक होगा 28 दिसंबर 2022 बुधवार के दिन कन्या भोज एवं प्रसादी वितरण का कार्यक्रम होगा कथा शाम 5.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक सुनाई जाएगी भागवत कमेटी, आयोजकों ने समस्त नगरवासी क्षेत्रवासी धर्म प्रेमियों से कथा में सम्मिलित होकर कथा सुनकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।