टीकमगढ़। जिले के समस्त 13 मंडलों में बैठकें आयोजित की गई। मंडल कार्यसमिति की इस बैठक में शक्ति केंद्रों की बूथ स्तरीय बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया गया । साथ ही 25 दिसंबर को प्रातः 11 मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक बूथ स्तर पर करने एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती का कार्यक्रम प्रत्येक बूथ स्तर पर मनाने की योजना बनाई गई । भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को अटल की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाती है। अतः बूथ स्तर पर इस उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही अटल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर व्याख्यान होंगे। प्रेस को यह तमाम जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी पप्पू ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

