टीकमगढ़। संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई के द्वारा दिनांक 15 दिसंबर 2022 से शुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल के सातवें बुधवार के दिन सभी हड़ताल कारियों ने पंडाल मे मिलकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया तथा इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार को चेताया है
तथा शासन और प्रशासन का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए संविदा साथी कोई एमएलए कोई मिशन संचालक स्वास्थ्य विभाग कोई एसीएस सर स्वास्थ्य विभाग बने और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संविदा कर्मचारियों को आश्वासन पर आश्वासन दिया इन नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संविदा साथियों ने शासन और प्रशासन का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की तथा हड़ताल के दौरान ही संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ के पंडाल में मनोज कुमार अहिरवार अध्यक्ष अजाक्स संघ टीकमगढ़ व बलिराम अहिरवार संभागीय महासचिव अजाक्स टीकमगढ़ डॉक्टर बीपी अहिरवार अजाक्स टीकमगढ़ आऐ जिन्होंने संघ को अपना पूर्ण समर्थन दिया और उनकी मांगे जायज बताते हुए मांगों का समर्थन किया समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सीएचओ को एमएलएचपी कैडर में नियमित किया जाए। इस अवसर पर हड़ताल कारियों में जिला अध्यक्ष नितिन तिवारी उपाध्यक्ष अनिल झां जिला मीडिया प्रभारी गौरव तिवारी सीएचओ संघ के जिला अध्यक्ष डॉ रोमेश शर्मा डॉक्टर दीपक पुरोहित डॉक्टर सचिन जैन अयाज खान मोहम्मद जाहिद कुणाल चतुर्वेदी राहुल खरया गगन सोनी रिंकी तोमर देवेंद्र शर्मा शिव शंकर नामदेव धर्मेंद्र प्रजापति इकबाल मोहम्मद उमेश खरे राहुल श्रीवास्तव निशा तिवारी सीएचओ संघ की जिला उपाध्यक्ष कामनी विश्वकर्मा राधिका अवस्थी कंचन तिवारी अमिताभ दुबेदी रवि मर्सकोले प्रबल त्रिपाठी रविन्द्र वंस्कार सुनील यादव राम नरेश यादव डॉक्टर प्रवीण अहिरवार डॉक्टर वीरेंद्र अहिरवार नरेंद्र कुशवाहा जीवन शर्मा राहुल श्रीवास्तव संजय अहिरवार प्रियंका सेंगर सहित अधिक से अधिक संख्या में संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी और
सीएचओ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष नितिन तिवारी उपाध्यक्ष अनिल झां मीडिया प्रभारी गौरव तिवारी व सीएचओ संघ के जिला अध्यक्ष डॉ रोमेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष कामिनी विश्वकर्मा सहित सभी हड़ताल कारियों का कहना है कि जब तक सरकार हमारी मांगे नहीं मानेगी तब तक यह हड़ताल लगातार जारी रहेगी।