टीकमगढ़। जैन समाज की पवित्र तीर्थ स्थली श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटक स्थल बनाए जाने का विरोध देशव्यापी हड़ताल बनकर उभरा जहां 21 दिसंबर 2022 बुधवार के दिन इसका विरोध जगह-जगह किया गया और जैन समाज सहित अन्य समाजों जनप्रतिनिधियों और अन्य धर्म के लोगों ने भी इसका विरोध जताया इस विरोध का असर टीकमगढ़ जिले में भी जोरों पर देखने को मिला जहां सुबह से ही जैन समाज के लोगों ने पूरे बाजार में भ्रमण कर सभी दुकानदार भाइयों से बंद रखने का आह्वान किया और पूरा समर्थन मांगा जिसको लेकर बाजार बंद रहा और लोगों ने इस मुहिम में सहयोग किया जहां लोगों ने श्री सम्मेद शिखरजी पवित्र तीर्थ स्थली को पर्यटन स्थल ना बनाए जाने का विरोध जताया। इस मौके पर जैन समाज के लोगों ने नगर के स्थानीय गांधी चौराहे पर एक आम सभा का आयोजन भी किया जिसमें जिले के अनेक धर्मों के लोग वरिष्ठजन एवं जनप्रतिनिधि व जैन समाज के लोग भारी संख्या में शामिल हुए जहां जैन समाज के लोगों ने शासन प्रशासन के नाम डिप्टी कलेक्टर संजय जैन और एसडीएम सीपी पटेल को ज्ञापन भी सौंपा

