टीकमगढ़ । विधानसभा के मानसरोवर हाल में गिजूभाई शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अपने विद्यालय को आनंद घर बनाने वाले शिक्षकों को विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह मेडल, स्कूल शिक्षा पत्रिका एवम दुपट्टा पहना कर सम्मानित किया । इस अवसर पर पूर्व संभागायुक्त रीवा अशोक भार्गव, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, संदर्भ समूह के समन्वयक डॉ. दामोदर जैन विशेष रूप से उपस्थित थे। शिक्षक संदर्भ समूह भोपाल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के 41 जिलों के 400 शिक्षकों का सम्मान किया गया। टीकमगढ़ जिले के 14 शिक्षकों का गिजुभाई पुरस्कार से गरिमामय शानदार सम्मान विधानसभा सभागृह में किया गया ।सम्मानित होने वाले शिक्षक जगदीश प्रसाद दुबे, राष्ट्रपति पुरुस्कृत शिक्षक संजय जैन, शफी मुहम्मद,अजित जैन जलज, प्रमोद दूरबार, रईस खान अशोक कोली, देवेंद्र जैन , आशाराम,परबीन बानो,रूबी जैन, वैदेही त्रिपाठी, रितु शर्मा, पुष्पा अहिरवार रहे ।

