टीकमगढ़। संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सीएचओ 15 दिसंबर 2022 से संगठन के प्रदेश आह्वान पर अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल कर रहे हैं जिला मुख्यालय पर जिला अस्पताल चौराहे पर यह स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी तंबू गाड़ कर एकजुटता के साथ हड़ताल पर बैठे हुए हैं
जिन्होंने कामकाज कलम सहित बंद कर दिया है और वर्षों से लंबित अपनी मांगों को लेकर यह हड़ताल कर रहे हैं वही सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सीएचओ भी एमएलएचपी केडर मे नियमितीकरण को लेकर हड़ताल में सम्मिलित हैं। संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारियों की हड़ताल के नौवें दिन शुक्रवार 23 दिसंबर 2022 को हड़ताल कारियों ने लॉलीपॉप दिखाकर और हड़ताल स्थल पर झुनझुना बजाया जहां संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारियों का कहना था कि सरकार जो हमें आश्वासनों के माध्यम से लॉलीपॉप दे रही है उसका हम विरोध कर रहे हैं हमें तो सिर्फ जो मांगे लंबित है उनको पूर्ण कराना है। इस मौके पर संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष नितिन तिवारी जिला उपाध्यक्ष अनिल झां मीडिया प्रभारी गौरव तिवारी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सीएचओ संघ के अध्यक्ष डॉ रोमेश शर्मा उपाध्यक्ष कामिनी विश्वकर्मा सहित डॉक्टर दीपक पुरोहित डॉक्टर सचिन जैन अयाज खान मोहम्मद जाहिद एजाज अहमद किशोरी लाल कुशवाहा भास्कर तिवारी धर्मेंद्र प्रजापति इकबाल मोहम्मद उमेश खरे मुकेश चौरसिया हरनाम प्रजापति संदीप कड़ा कृष्णा राय राहुल श्रीवास्तव ,निशा तिवारी ,मनसा घोष ,अमिताभ द्विवेदी रवि मर्सकोले प्रबल त्रिपाठी रविन्द्र वंस्कार सुनील यादव राम नरेश यादव डॉक्टर प्रवीण अहिरवार डॉक्टर मुकेश अहिरवार नरेंद्र कुशवाहा जीवन शर्मा सहित अधिक से अधिक संख्या में संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी और सीएचओ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नौवें दिन अपनी मांगों को पूरा करने के लिए सोती हुई सरकार को लॉलीपॉप दिखाकर और झुनझुना बजाकर जगाने और चेताने का प्रयास किया और अपनी मांगें पूरी करने के लिए कहा गया।