टीकमगढ़। 13 दिसंबर को फरियादी घनश्याम लोधी पिता पुनुआ लोधी निवासी इमिलिया ने चोरो द्वारा उसकी ट्रेक्टर व हरदास लोधी की ट्राली चोरी करने की रिपोर्ट की थी जो दिनांक 13/12/22 को ही तत्परता से ही कार्य करते हुए दिनांक 13/12/22 को चोरी गया आयसर ट्रेक्टर कीमती 1.5 लाख रुपये का आरोपी मान सिहं पिता जगदीश लोधी निवासी कमोदपुरा से जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालयं पेश किया गया था जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में है आरोपी मान सिहं से पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया था कि ट्राली को विक्की उर्फ विक्रम लोधी निवासी इमिलिया दीपेश लोधी निवासी कमोदपुरा ने ट्राली कंही छुपाकर रख दी है और दोनो घटना दिनांक से ही फरार चल रहे थे जिनको जल्द से जल्द गिरफ्तार कर ट्राली जप्त करने हेतु पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री प्रशांत खरे द्वारा निर्देशित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ प्रशान्त खरे के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सीताराम एवं SDOP टीकमगढ़ बी.डी. त्रिपाठी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कुडीला उनि. मनोज द्विवेदी के नेत्रत्व में गठित टीम द्वारा बड़ी ही मेहनत व लगन से कार्य करते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर आज दिनांक 22/12/22 को फरार आरोपी दीपेश पिता चन्द्रभान लोधी निवासी कमोदपुरा बडामलहरा व विक्की उर्फ विक्रम पिता नन्हेभाई लोधी निवासी इमिलिया को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गयी ट्राली कीमती 01 लाख रुपये को जप्त कर आरोपियो को माननीय न्यायालय जे. आर. पर पेश किया गया है।
आरोपियो की गिरफ्तारी व ट्राली जप्त करने में निम्न अधिकारी व कर्मचारियो का महत्व पूर्व योगदान रहा है, उनि मनोज द्विवेदी थाना प्रभारी कुडीला, सउनि सन्तोष कुमार तिलगाम, सउनि. शिवनारायण सिहं सिसोदिया, प्र. आर. 141 अमरचन्द्र आर. 321 मोहनलाल अहिरवार, आर. 565 लक्ष्मण लोधी. आर. 636 राम ओझा, आर. 625 जितेन्द्र सिहं चन्देल, आर. 110 कल्याण राजपूत, आर. 216 अनिल महेडिया, आर. 492 नीरज पाल की अहम भूमिका रही।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

