टीकमगढ़। माननीय श्री हितेन्द्र सिंह सिसौदिया प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ के निर्देशानुसार कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दिनांक 23.12.2022 को ए.डी.आर. भवन जिला न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग के समंवय से न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण, कर्मचारी एवं सामान्यजन को लेकर टीकाकरण के बूस्टर डोज हेतु विशेष कैम्प का आयोजन किया गया।
विशेष कैम्प का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश ने दीप प्रज्जवलित कर किया गया एवं उनके द्वारा बताया गया कि कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी गाइडलाईन का पालन करते हुए सावधानी बरते। इसी के तहत 23 दिसंबर 2022 शुक्रवार के दिन टीकाकरण के बूस्टर डोज कैम्प का आयोजन किया गया जिसमे अधिक से अधिक बूस्टर डोज लगवाने की अपील की । उक्त कैम्प में विशेष न्यायाधीश टीकमगढ श्रीमती गीता सोलंकी़, जिला न्यायाधीश श्री मनोज कुमार, श्री अनिल करौरिया, श्रीमती ज्योति राजपूत, श्री पारस कुमार जैन, श्री महेश लचैरिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्री विनोद कुमार पाटीदार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सपना पोर्ते, न्यायिक अधिकारी श्री अमन भूरिया, अमित निगम, श्री प्रदीप सोनी, श्री अरविन्द्र सिंह, श्री संगम सिंह, सुश्री चेतना रूसिया, सुश्री रिषु भगत, श्री गौरव श्रीवास्तव सचिव अधिवक्ता संघ, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सहित कर्मचारीगण, सामान्यजन उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

