टीकमगढ़ । भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदंडों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस 25 दिसंबर के 1 दिन पूर्व 24 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस तारतम्य में मध्य प्रदेश शासन द्वारा दिनांक 24 दिसंबर 2022 को शनिवार का शासकीय अवकाश होने के कारण समस्त कार्यालयों में शासकीय अधिकारियों , कर्मचारियों द्वारा दिनांक 23 दिसंबर 2022 को प्रातः 11 बजे सुशासन की शपथ लेने हेतु निर्देशित किया गया था । जिसको लेकर दिनांक 23 दिसंबर 2022 को प्रातः 11 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यालय के समस्त अधिकारियों,कर्मचारियों द्वारा सुशासन की शपथ ली गई।

