टीकमगढ़। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी द्वारा श्री श्री 1008 श्री बागेश्वर धाम सरकार पंडित श्री धीरेंद्र शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन 25 फरवरी 2023 से 05 मार्च 2023 तक किया जाना है जिसके संबंध में 24 दिसंबर शनिवार 2022 को नगर के सिविल लाइन में स्थित एक स्थानीय गार्डन में एक प्रेस वार्ता और बैठक का आयोजन किया गया
जहां इस बैठक में आयोजित होने वाली कथा के मुख्य यजमान राजेंद्र तिवारी द्वारा सबसे पहले कन्याओं का पैर पूजन कर बैठक की शुरुआत की गई जहां इस मौके पर, डॉ राहुल तिवारी, रिक्की मयंक तिवारी सहित नगर के धर्म प्रेमी वरिष्ठ गणमान्य जन एवं प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी और तमाम भक्तगण मातृशक्ति आदि मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य यजमान राजेंद्र तिवारी ने कहा कि यह कथा मेरी नहीं है आप सभी की है और आप सभी को इसमें भरपूर सहयोग करना है और अपनी अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन करना है उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जिले वासियों का और नगर वासियों का है जिसमें आप लोग अपनी पूरी श्रद्धा और निष्ठा से सहयोग और समर्थन करें। इस बैठक के दौरान वहां उपस्थित अनिल वरिष्ठ वक्ताओं ने भी संबोधित किया और कथा में पूरी तरह से सहयोग और समर्थन करने की बात कही उसके पश्चात बैठक में उपस्थित सभी प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों का कथा के मुख्य यजमान राजेंद्र तिवारी एवं वहां उपस्थित धर्म प्रेमी भक्तों द्वारा साल श्रीफल से सम्मान किया गया और कथा की तैयारियों को लेकर रूपरेखा पत्रकारों को बताई गई। कथा के स्थल चयन को लेकर गंजी फील्ड एवं ढोंगा मैदान दो जगह की चर्चाएं की जा रही है इन दोनों में से कहीं भी एक स्थान पर श्री राम कथा का आयोजन 25 फरवरी 2022 से आयोजित होगा इस बैठक और प्रेस वार्ता के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई संचालन समिति का गठन किया गया एवं अलग-अलग टोलियों को अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेवारियां भी सौंपी गई इस मौके पर रामगोपाल शर्मा रामू शर्मा रामायणी व्यास श्री राम यादव ओम प्रकाश दीक्षित रवि त्रिपाठी रमोले यादव अशोक कुशवाहा बृजकिशोर तिवारी रज्जन मिश्रा भारत भूषण पटेरिया प्रकाश काकोरिया राजेंद्र सोनी प्रदीप खरे महेंद्र द्विवेदी राजू महाराज सीताराम दद्दा राकेश सोनी राजेंद्र सिंह परमार सौरव शर्मा महेश पटेरिया बृजकिशोर मिश्रा चंकी चौधरी एससी चौरसिया आसाराम यादव जगदीश यादव दिनेश रिछारिया पुष्पेंद्र सिंह गौर जयराम अशोक यादव रमेश यादव परमलाल लोधी कालू सिंधी राजेंद्र जोशी मुन्ना विश्वकर्मा मनोज यादव सचिन यादव बृज नंदन रावत विपिन सोनी राघवेंद्र सिंह बुंदेला दीपू सिंह हेमंत घोष दिनेश घोष वीरू रैकवार राजू यादव गोलू अग्निहोत्री चंकी चौधरी संदीप अवस्थी अभिषेक महेंद्र इस्माइल खान बंटी खान देवेंद्र लोधी महाराज सिंह लोधी सोनू यादव बलराम श्रोति मोनू महाराज संजय चतुर्वेदी अज्जू दाऊ सुरेंद्र यादव गोविंद घोष मोना महाराज सहित बड़ी संख्या में नगरवासी क्षेत्रवासी भक्त प्रेमी जन वरिष्ठ गण मान्य जन एवं इलेक्ट्रॉनिक प्रिंटर मीडिया के पत्रकार साथी मौजूद रहे।