टीकमगढ़ । खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद अनीस खान (फुटबॉल नेशनल खिलाड़ी) द्वारा टीकमगढ़ की जिला कार्यकारिणी गठित की गई है अनीश खान द्वारा बताया गया कि जब वह खेल खेला करते थे तब खिलाड़ियों को लेकर काफी चिंतित रहते थे और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में काफी समस्या आती थी मोहम्मद अनीस खान 2 बार टीकमगढ़ से नेशनल फुटबाल में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और आपका उत्कृष्ट प्रदर्शन लेकर जिले का नाम भी रोशन कर चुके हैं जिसको देखते हुए वर्तमान में कांग्रेस पार्टी का खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है उनका कहना है उनके द्वारा जिले में खिलाड़ियों को जो समस्याएं आती हैं उनको लेकर उनकी आवाज बुलंद की जाएगी ताकि जिले के बच्चे आगे खेलकर अपना और ज़िले का नाम रोशन करें इसके साथ ही कांग्रेश की रीति और नीतियों से भी अवगत कराया जाएगा कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहते है और जब भी जरूरत होती है तो हमेशा साथ देते है उनके द्वारा जिले की कार्यकारिणी यादवेन्द्र सिंह बुंदेला पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन, नवीन साहू जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी एवं अनीश खान की अनुशंसा एवं खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मतीन खान की सहमति पर
घोषित की गई है जिसमें लक्ष्मी प्रसाद रजक, शिशुपाल सिंह ,बृजेंद्र बाल्मीकि, मोहम्मद आसिफ, आकाश नामदेव को उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है शेख़ आदिल को सचिव के पद पर असलम अली, राकेश कुशवाहा, कृष्णकांत रैकवार, सलमान खान, संजू अहिरवार को महामंत्री के पद सौंपे गए हैं सादिक अली, बाबूलाल रावत, अमजद खान ,अजय बाल्मिक ,आफताब अली को मंत्री का पद सौंपा गया है तो वही प्रवक्ता के रूप में मोहम्मद नईम को एवं कोषाध्यक्ष के रूप में अंकित जैन तो वहीं मीडिया प्रभारी डॉ खलील खान को नियुक्त किया गया है जिला अध्यक्ष द्वारा अपनी सभी कार्यकारिणी के सदस्यों को उनके दायित्व सौंप दिए गए हैं और उनकी जिम्मेदारी बता दी गई है कि उनको किस तरीके से जिले में खिलाड़ियों का साथ देना है और कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार करना है
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

