टीकमगढ़ । दिनांक 24 दिसंबर 2022 शनिवार के दिन जिला मुख्यालय पर स्थित उत्सव भवन में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस उपभोक्ताओं को जागरूक करने हेतु मनाया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हितेंद्र सिंह सिसोदिया ,अपर जिला न्यायाधीश माननीय श्री महेश लिचोरिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विनोद पाटीदार न्यायाधीश प्रथम श्रेणी श्री अरविंद सिंह जी विशिष्ट अतिथि जिला उपभोक्ता फोरम सदस्य डॉक्टर प्रीति सिंह परमार जिला आपूर्ति अधिकारी श्री सीताराम कोठारी मंच संचालन वीरेंद्र चंदसोरिया के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हितेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि सामान खरीदते समय नापतोल एवं कांटे को भी देखें पक्की रसीद लेl विधिक सहायता प्राधिकरण के सचिव श्री विनोद पाटीदार ने कहा पैसे देकर सामान खरीदने वाला भी उपभोक्ता है साथ ही सेवा प्रदान करने वाले भी जैसे अस्पताल पोस्ट ऑफिस बैंक एलआईसी बीमा कंपनी सभी सेवा प्रदाता है जिला आपूर्ति अधिकारी सीताराम कोठारी ने कहा खाद एवं नापतोल से संबंधित किसी शिकायत को खाद्य विभाग में एवं नापतोल विभाग में किया जा सकता है जिला उपभोक्ता आयोग की सदस्य श्रीमती प्रीति सिंह परमार ने कहा कि जहां अधिकार है वहां उपचार भी है किंतु जागरूक रहना हर उपभोक्ता का कर्तव्य है
साथ ही विभिन्न विभागों जैसे नापतोल विभाग खाद्य विभाग की प्रदर्शनी भी लगाई गई कार्यक्रम में सपना सेन मनोज जैन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

