टीकमगढ़ । जतारा जनपद एवं मोहनगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत केशवगढ़ मे अक्टूबर ,नवंबर ,दिसंबर माह 2022 का गरीब उपभोक्ताओं को राशन कार्ड धारियों को राशन नहीं बांटा गया है। कोटा धारी के विरुद्ध जिला प्रशासन ने बीते महीने कार्यवाही की थी लेकिन उसके बाद से ही इस ग्राम पंचायत में राशन का वितरण नहीं किया गया सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ सहित कार्ड धारियों ग्राम वासियों ने कंट्रोल संचालक और जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों पर तमाम आरोप लगाते हुए प्रेस को व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि जब इस संबंध में जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारियों से बात करते हैं तो वह फोन भी नहीं उठा रहे हैं पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ का कहना है कि अगर ग्रामीणों की राशन बांटने की व्यवस्था नहीं की गई तो मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास भोपाल पहुंचकर उन्हें इन परिस्थितियों से अवगत कराऊंगा और इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपूंगा।

