टीकमगढ़ ।भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज उत्सव भवन में टीकमगढ़ का विधानसभा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विधाओं की छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष अमित नुना, निवाड़ी भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैभव दुबे जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष इंजीनियर अभय प्रताप सिंह यादव ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिलेश अयाची ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर भविष्य के लिए स्वयं की मेहनत लगन से आगे बढ़ा जा सकता है, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अमित नुना ने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है, इनमें राष्ट्र भावना का संचार बना रहे इसके लिए हमारी भारतीय जनता युवा मोर्चा निरंतर कार्य कर रही है, युवा मोर्चा द्वारा कार्यक्रमों के जरिए समाज में फैली नकारात्मकता को हटाकर सकारात्मक माहौल बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, आज की प्रतिभाशाली युवा पीढ़ी को हमारी शुभकामनाएं हैं और हर संभव हमारा सहयोग रहेगा। इसी दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैभव दुबे ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश नेतृत्व पूरे प्रदेश में छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने का काम कर रहा है, इसी क्रम में आगे के पूरे कार्यक्रम प्रदेश में किए जाएंगे, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश में अखंड भारत का सपना लेकर कार्य कर रही है और हमें पूरा विश्वास है प्रधानमंत्री मोदीजी के सबका साथ सबका विकास नारा मध्यप्रदेश जरूर सफल होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष इंजीनियर अभय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि आज के टीकमगढ़ विधानसभा युवा सम्मेलन में पूरी विधानसभा के बड़ी संख्या में युवा छात्र-छात्राएं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, छात्राओं द्वारा अपनी-अपनी कलाकृति मंच पर प्रस्तुत की गई, विभिन्न विधाओं में और कॉलेज, स्कूल व कोचिंग संस्थानों से मेघावी छात्र-छात्राओं का सम्मान आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया है। आज विधानसभा युवा सम्मेलन से पूरी विधानसभा में स्पष्ट संदेश दिया गया है कि भाजपा युवा मोर्चा निरंतर युवाओं की प्रतिभाओं को उभारकर सकारात्मक मंच प्रदान करके उनकी सफलता की मार्ग प्रशस्त कर रहा है, राष्ट्र भावना से ओतप्रोत कार्यकर्ता पूरी मेहनत लगन से सेवा भाव में लगा हुआ है, भाजपा युवा मोर्चा विधानसभा के आम युवा कार्यकर्ताओं का मोर्चा है, जो अपने निरंतर कार्यक्रमों के जरिए समाज सेवा में जुटा हुआ है। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री आदित्य योगी, जिला उपाध्यक्ष प्रियंका चीकू यादव, प्रवीण चौधरी, अंकित तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री जितेंद्र जैकी यादव, जिला मीडिया प्रभारी भाजयुमो स्वप्निल तिवारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अंकित तिवारी, जिला भाजयुमो रिसर्च पॉलिसी प्रभारी देवेंद्र कुशवाहा, जिला सोशल सह सोशल मीडिया प्रभारी शिवम विश्वकर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र लोधी, बुडेरा मंडल अध्यक्ष संदीप पटेरिया , बड़ागांव मंडल अध्यक्ष कपिल नामदेव व मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत तिवारी सहित मंडल पदाधिकारी व बड़ी संख्या में युवा छात्र- छात्राएं उपस्थित रही।

