टीकमगढ़। नगर के वार्ड क्रमांक 06 बौरी दरवाजा गौंण बब्बा चबूतरा के समीप आरा मशीन के पास संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है यह कथा आगामी 27 दिसंबर 2022 तक चलेगी और 28 दिसंबर 2022 को कन्या भंडारा प्रसादी वितरण होगा कथा रोजाना दोपहर 3 वजे से सुनाई जा रही है संगीतमय भागवत कथा सुनने को भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है शनिवार 24 दिसंबर 2022 को भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जहां यह कथा वृंदावन से आए बाल व्यास जी महाराज सुमित कृष्ण जी के श्री मुख से सुनाई जा रही है संगीतमय कथा में भक्त प्रेमी पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं। यह कथा भागवत कमेटी मोहल्ला वासियों के सहयोग से आयोजित हो रही है जहां आयोजन कर्ताओं ने धर्म प्रेमियों से कथा में शामिल होने और कथा श्रवण करने की अपील की है।

