सनखेड़ा नाका रोड पर दर्दनाक हादसा: नाबालिगों की गाड़ी ने महिला को रौंदा, मौत; कई घायल I
इटारसी। सनखेड़ा नाका रोड पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान छाया बाई, निवासी गजपुर के रूप में हुई है। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए इटारसी के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त फोर व्हीलर गाड़ी में 3 से 4 नाबालिग लड़के सवार थे और गाड़ी वही चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गाड़ी बेहद तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क पर चल रहे लोगों को रौंद दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। नाबालिगों द्वारा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने की बात सामने आने के बाद पुलिस अब नाबालिगों के साथ-साथ वाहन मालिक पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है।
– पत्रकार कुणाल पासवान, इटारसी

