टीकमगढ़ । वैश्य महासम्मेलन की जिला इकाई द्वारा नगर के सिविल लाइन में स्थित एक स्थानीय रेस्टोरेंट में 25 दिसंबर 2022 रविवार को दोपहर करीब 2 .30 बजे वैश्य फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया। वैश्य फेडरेशन के इस कैलेंडर के विमोचन में वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
कैलेंडर विमोचन के दौरान सभी प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी भी मौजूद थे जहां विधिवत रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए वैश्य महासम्मेलन ने अपने कैलेंडर का विमोचन किया और इसी अवसर पर पत्रकार साथियों को भी वैश्य महासम्मेलन की जिला इकाई द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई के जिला अध्यक्ष राजेश साहू, महिला विंग की जिला अध्यक्ष श्रीमती नीलम जैन एवं महिला विंग की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती रजनी पूनम जायसवाल, कन्नू नायक ,सुनील घुवारा ,राजेश सोनी ,आनंद सोनी, पत्रकार राकेश सोनी ,पत्रकार दीपक अग्रवाल, आरके सोनी एवं तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वैश्य महासम्मेलन के आनंद सोनी ने किया। उल्लेखनीय है कि वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई द्वारा वैश्य फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन नगर के स्थानीय एक रेस्टोरेंट में किया गया जहां वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।