टीकमगढ़ । मानवीय संवेदना समिति लगातार जन हितेषी कार्य एवं सामाजिक क्षेत्र में समाज सेवा के कार्य विगत कई वर्षों से करती आ रही है अपने कार्यों की श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए मानवीय संवेदना समिति ने अपना कंबल वितरण अभियान 25 दिसंबर 2022 दिन रविवार से प्रारंभ कर दिया है
यह अभियान जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पठा से शुरू किया गया जहां समिति ने ग्राम पठा में पहुंचकर करीब 3 दर्जन गरीब असहाय लोगों को निशुल्क कंबल वितरित किए इस मौके पर मुख्य रूप से मानवीय संवेदना समिति के अध्यक्ष देवेंद्र योगी सचिव मनीराम कठैल एवं समिति के इरफान खान बबलू ओम प्रकाश रावत सतीश कोरी आदि सहित ग्राम के वरिष्ठ पंडित हरिराम रावत एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे जहां कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बीरेंद्र चंसौरिया ने किया और कंबल वितरण किए गए इस मौके पर कन्याओं के द्वारा समिति ने गरीब असहाय लोगों को कंबल दिलवाए मानवीय संवेदना समिति के अध्यक्ष देवेंद्र योगी और सचिव मनीराम कठैल ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि विगत कई वर्षों से समिति ठंड के मौसम में यह कार्य करती आ रही है जहां गांव गांव पहुंचकर समिति ऐसे लोगों का चयन करती है और फिर उन्हें ठंड के मौसम में गर्म कपड़े ऊंनी कपड़े और कंबल आदि वितरित करती है जहां कंबल अभियान की शुरुआत मानवीय संवेदना समिति द्वारा की गई है।