टीकमगढ़।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नगर मंडल टीकमगढ़ द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती मनाई गई । भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित की ।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया ।
अल्पसंख्यक मोर्चा के मीडिया प्रभारी कलीम खान ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि इस इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीश खान द्वारा की गई तथा कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुमताज अली बबलू तथा आभार नगर अध्यक्ष इमरान खान द्वारा किया गया।
इस अवसर पर शेख यूनुस खान मजहर खान जनाब फिरोज मदार बैग तालिब खान सद्दाम वाला अब्दुल समद आमिर खान जिप्पी खान सफात बेग, इकराम खान, आमिर खान शेख इमरान फरहान खान सहित अनेक अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

