टीकमगढ़ । जतारा जनपद और मोहनगढ़ तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में गरीबों को करीब दो-तीन माह से राशन कार्ड का राशन नहीं मिला था जिसको लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ एवं ग्राम के पात्र हितग्राहियों ने इस समस्या से प्रेस को अवगत कराया था जहां प्रेस ने इस मुद्दे को प्राथमिकता से जिला प्रशासन के संज्ञान तक पहुंचाया जिसका असर हुआ है और 25 दिसंबर 2022 रविवार को मोहनगढ़ तहसील दार एवं जिला खाद्य अधिकारी व सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ की मौजूदगी में ग्राम पंचायत केशवगढ़ के राशन कार्ड धारी ग्राम वासियों को 2 माह का राशन वितरित किया गया जहां नर्मदा समय न्यूज़ ग्रुप की खबर का असर हुआ है जिसको लेकर सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन सहित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन सहित प्रेस के प्रति आभार जताया है।

