टीकमगढ़। 25 दिसंबर 2022 को नगर के स्थानीय ईसीआई चर्च में क्रिसमस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सुबह 9:30 बजे आराधना प्रारंभ की गई जिस में पास्टर एलियन अल्बर्ट के द्वारा बताया गया कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म पापियों के उद्धार के लिए हुआ था उन्होंने मानव जाति के पाप को अपने ऊपर ले लिया था प्रभु यीशु मसीह ने प्रेम एकता और भाईचारे का संदेश दिया उन्हीं के बताए हुए मार्गों पर चलना है
वही स्थानीय लिटिल फ्लावर चर्च में भी क्रिसमस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जहां बड़े ही आकर्षक ढंग से झांकियां सजाई गई और सजावट की गई जहां बच्चों लोगों का आना जाना झांकियों को देखने के लिए लगा रहा इस अवसर पर सभी सामाजिक बंधुओं के घरों में आकर्षक रूप से साज सज्जा भी की गई एवं देर शाम तक बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। उल्लेखनीय है कि नगर की सभी गिरजा घरों में क्रिसमिस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ और परंपरा अनुसार मनाया गया।