टीकमगढ़/पलेरा । को स्वच्छ एवं कचरा रहित शहर बनाने के लिये स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री विनोद वर्मा ने शून्य अपशिष्ठ भोज का आयोजन किया मु०न०पा० अधिकारी महादेव अवस्थी ने नगर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिये बर्तन बैंक की स्थापना के निर्देश नोडल अधिकारी वीरेन्द्र पटेल एवं सहायक नोडल अधिकारी अरूण कुमार सोनी को दिये। कार्यशाला को संबोधित करते हुये पूर्व मु०न०पा० अधिकारी डी०डी० तिवारी ने बताया कि शून्य अपशिष्ट भोज के आयोजन की जिम्मेवारी नगर के समाजसेवियों धार्मिक संस्थाओं होटल एवं मैरिज हाउस प्रबंधन की है भारत सरकार ने प्लास्टिक अपशिष्ठ प्रबंधन नियम 2022 के अंतर्गत 75 माईकोन से कम की पॉलीथिन थैलियों तथा एकल उपयोग प्लास्टिक के निर्माण उपयोग विकय पर प्रतिबंध लगाया है इसी उददेश्य से आज पलेरा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों, समाज सेवियों के सहयोग से शून्य अपशिष्ठ भोज का आयोजन किया गया है स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर अभय मोर ने बताया कि हरितला मन्दिर सबसे प्राचीन ऐतिहासिक एवं सिद्ध धार्मिक स्थल है जिसमें पलेरा के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से लोग दर्शानार्थ आते है, यहाँ वर्तन बैंक स्थापित किया जायेगा ताकि मंदिर परिसर में कभी भी प्लास्टिक डिस्पोजल का उपयोग न हो सके । इस अवसर पर पार्षदगण श्रीमती शांति कमलेश अहिरवार, श्रीमती रचना कमलेश अहिरवार, अनिल खटीक, इमरान खान, छत्रपाल सिंह प्रजापति, शिवम् यादव, रामलाल रैकवार, दीन मोहम्मद हमीद मंसूरी, नरेन्द्र विश्वकर्मा, जगदीश अहिरवार, दिलीप सिसौदिया, सौरभ निगम, संदीप शर्मा, मोहन अहिरवार, साबिर खान, तथा गणमान्य नागरिक एवं नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे ।

