टीकमगढ़। नगर के वार्ड क्रमांक 06 बौरी दरवाजा गौंण बब्बा चबूतरा के समीप आरा मशीन के पास संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है यह कथा आगामी 27 दिसंबर 2022 तक चलेगी और 28 दिसंबर 2022 को कन्या भंडारा प्रसादी वितरण होगा कथा रोजाना दोपहर 3 वजे से सुनाई जा रही है
संगीतमय भागवत कथा सुनने को भक्तों का सैलाब उमड़ रहा 26 दिसंबर 2022 रविवार को भागवत कथा में नगर के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ विनोद कुमार राय डॉक्टर सुमित उपाध्याय एवं श्रीमती रजनी पूनम जायसवाल पहुंचे और भागवत कथा सुनकर धर्म लाभ अर्जित किया वहीं उन्होंने महाराज जी का आशीर्वाद भी लिया और सभी भक्तों के साथ बैठकर कथा का श्रवण किया जहां यह कथा वृंदावन से आए बाल व्यास जी महाराज सुमित कृष्ण जी के श्री मुख से सुनाई जा रही है संगीतमय कथा में भक्त प्रेमी पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं। यह कथा भागवत कमेटी मोहल्ला वासियों के सहयोग से आयोजित हो रही है जहां आयोजन कर्ताओं ने धर्म प्रेमियों से कथा में शामिल होने और कथा श्रवण करने की अपील की है।