टीकमगढ़। टीकमगढ़ में मेडिकल कॉलेज खोलने का मुद्दा विकास यादव ने उठाया है जिसको लेकर विकास यादव ने सोमवार 26 दिसंबर 2022 के दिन दोपहर करीब 2 बजे कलेक्ट्रेट के समीप स्थित उत्सव भवन में एक प्रेस वार्ता की
जहां प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथियों सहित विकास यादव के अन्य सहयोगी मौजूद रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विकास यादव ने कहा कि टीकमगढ़ में मेडिकल कॉलेज की प्राथमिकता है और मैं इसके लिए आज से ही हस्ताक्षर अभियान शुरू कर रहा हूं जहां जनता जनार्दन और आप सभी के सहयोग से मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मांग को आगे ले जाऊंगा ,विकास यादव ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के ना होने के कारण पिछले वर्ष कोरोना काल में जो शहर वासियों ने भुक्ता है उसका सभी को पता है मेडिकल कॉलेज की नितांत आवश्यकता बताते हुए भाजपा नेता विकास यादव ने पत्रकार वार्ता की और वहीं से मेडिकल कॉलेज टीकमगढ़ में खोले जाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। विकास यादव ने कहा कि आगामी 04 जनवरी 2022 को सीएम के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हस्तांतरित पत्र दूंगा और टीकमगढ़ में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मांग को आगे बढ़ाऊंगा। विकास यादव ने यह भी बताया कि प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज खोले जाने के लिए 18 एकड़ भूमि की स्वीकृति की है ।और टीकमगढ़ में मेडिकल कॉलेज खोले जाने का प्रस्ताव राज्य शासन के पास करीब डेढ़ वर्ष से लंबित है जहां अब इसको जनसहयोग से स्वीकृत कराने और खोले जाने के मुद्दे को आगे बढ़ाए जाने का मेरा भरकस प्रयास शुरू हो रहा है। विकास ने यह भी कहा कि इसके लिए अगर धरना आंदोलन की जरूरत पड़ेगी तो वह भी आप सभी के और जन सहयोग से करूंगा।