टीकमगढ़ । मध्यप्रदेश शासन द्वारा राज्य युवा नीति के निर्माण हेतु युवाओ से सुझाव आमंत्रित किये जा रहे है इसी के तहत शासकीय वीरांगना अवन्ती बाई लोधी कन्या महाविद्यालय टीकमगढ़ मेंछात्राओं द्वारा रैली निकली गई । महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती प्रवीण झाम की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई जिसमे कार्यक्रम का आयोजन डॉ अनुभा शर्मा द्वारा किया गया जिसमे 105 छात्राओं ने सहभागिता की इस मौके पर डॉ एच पी मिश्रा डॉ उषा सिंह डॉ अनीता त्रिपाठी जीएन पटेरिया ने अपने विचार व्यक्त किये छात्राओं में सपना यादव ने खेलकूद को बढ़ावा देने की बात कही रजनी राय ने आत्मरक्षा हेतु कराटे प्रशिक्षण योगा को बढ़ावा दिया जाये प्रतियोगी परीक्षाओ हेतु निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जाये छात्राओं की सुरक्षा हेतु महाविद्यालय में सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति की जाये डॉ हर्षवर्धन राहुल ने आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर डॉ माधवी सालुंके डॉ ज्योति कौशल दुष्यंत कुमार एवं छात्राये उपस्थित रही।

