टीकमगढ़ । मानवीय संवेदना समिति का कंबल वितरण अभियान 25 दिसंबर 2022 से शुरू हो गया है जो लगातार जारी है मानवीय संवेदना समिति द्वारा जगह-जगह गरीब असहाय लोगों को ठंड के मौसम में गर्म कपड़े कंबल आदि वितरित किए जाते हैं इसके लिए मानवीय मानवीय संवेदना
समिति चयन करती है और पात्र लोगों को उनके घर घर जाकर कंबल देती है इसी क्रम में सोमवार के दिन मानवीय संवेदना समिति रात्रि 8 बजे से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में निकली निकली और अनेक स्थानों पर लोगों को कंबल दिए इस कार्यक्रम में भारत सरकार के मंत्री एवं संसदीय क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कुमार खटीक सम्मिलित हुए जहां उन्होंने मानवीय संवेदना समिति के साथ कंबल वितरण किए। उल्लेखनीय है कि मानवीय संवेदना समिति एक सामाजिक संस्था है जो विगत कई वर्षों से समाज के क्षेत्र में अनोखे कार्य करते आ रही है और दीन दुखियों के साथ यह संस्था खड़ी रहती है जहां इसी श्रृंखला में चल रहे इस ठंड के मौसम में समिति का कंबल वितरण अभियान जारी है। कंबल वितरण के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक मानवीय संवेदना समिति के सचिव मनीराम कठैल अध्यक्ष देवेंद्र योगी सचिव विनोद राय सहित सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा एवं समिति के इरफान अहमद बब्लू सहित समिति के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे और इस अवसर पर करीब एक दर्जन कंबल वितरित किए गए।