टीकमगढ़ । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बकपुरा निवासी अंकित सिंह पुत्र हरपाल सिंह उम्र 22 वर्ष की एक्सीडेंट में मौत हो गई है यह घटना सोमवार की बीती रात करीब 11 बजे की बताई गई है घटना बगाज माता मंदिर प्रांगण में हुई है जिसको लेकर मंगलवार के दिन जिला अस्पताल परिसर में परिजनों द्वारा हंगामा किया गया और चक्का जाम करने का भी प्रयास किया गया लेकिन जैसे ही
इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को लगी तत्काल मौके पर नगर निरीक्षक मनीष कुमार और एसआई रघुराज सिंह अपने दल बल के साथ वहां पहुंचे और परिजनों को समझाइश देकर मामला शांत कराया परिजनों का यह आरोप है कि ट्रैक्टर चालक द्वारा स्वयं उसे अस्पताल लाया गया परिजनों को सूचना नहीं दी गई और अपने हिसाब से डॉक्टर का पर्चा बनवाया गया हालांकि युवक को जिला अस्पताल से झांसी भी रेफर किया गया लेकिन रास्ते में जाते समय युवक की मौत हो गई जहां उसे वापिस उसके गांव ले जाया गया लेकिन घटना में कुछ संदेह स्पद स्थितियां होने के के कारण शव को वापिस जिला अस्पताल लाया गया और परिजनों ने मामले में तमाम आरोप लगाते हुए एफआईआर की मांग की लेकिन पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया और पोस्टमार्टम कर युवक के शव को परिजनों को सौंपा गया नगर निरीक्षक मनीष कुमार का कहना है कि एक्सीडेंट में युवक की मौत हुई है इस मामले में परिजनों के अनुसार रिपोर्ट लिखी गई है और ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध 304ए का मामला दर्ज किया गया है आगे जांच कार्यवाही में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार मामले में कार्यवाही की जाएगी।