टीकमगढ़। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी टीकमगढ डाॅ. पी.के.माहौर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मलेरिया दवा नीति को निजी क्षेत्र में लागू करने के लिए जिला मलेरिया कार्यालय में शहरी क्षेत्र टीकमगढ़ से निजी चिकित्सा अधिकारियों,पैथोलाॅजी संचालकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में मेडिसन विषेषज्ञ डाॅ. योगेश यादव, आर.एम.ओ.डाॅ. डी.एस भदौरिया जिला चिकित्सालय टीकमगढ़, जिला आयुष अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र कुमार अहिरवार, जिला मलेरिया अधिकारी एच.एम.रावत, बी.एम.ओ. बडागांव एवं प्रभारी पी.सी.पी.एन.डी.टी. डाॅ0 शान्तनु दीक्षित उपस्थित रहे। कार्यशाला मे मलेरिया बीमारी की समय पर जांच कर रिपोर्ट करने एवं प्रोटाकाॅल के अनुसार दवा देने पर जोर दिया गया। साथ ही डेंगू चिकुनगुन्या फायलेरिया के प्रबंधन के बारे में जिले में उपलब्ध सुविधाओ के बारे में विस्तार से चर्चा की गई, जिससे कि वर्ष 2027 तक जिले में मलेरिया बीमारी के परजीवी को समाप्त कर मलेरिया के प्रकरणो को पूरी तरह से शून्य किया जा सके। इस दौरान अनुपस्थित निजी चिकित्सा अधिकारियों,पैथोलाॅजी संचालको को नोटिस भी दिया गया है तथा 31दिसम्बर 2022 को पुनः उपस्थित होने का अवसर दिया गया।

