टीकमगढ़/ निवाड़ी । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 28 दिसंबर 2022 बुधवार के दिन गढ़कुण्डार महोत्सव में शामिल होने के लिए निवाड़ी पहुंचे। इस दौरान हेलीपैड पर लोक निर्माण एवं निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोपाल भार्गव, निवाड़ी विधायक अनिल जैन, पृथ्वीपुर विधायक डॉ. शिशुपाल सिंह यादव, अखिलेश अयाची, क्षत्रीय खंगार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह खंगार, जनप्रतिनिधि, सागर संभागायुक्त मुकेश शुक्ला, आईजी सागर अनुराग, कलेक्टर तरूण भटनागर, एसपी तुषार कांत विद्यार्थी ने उनका स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि गढ़कुंडार में महाराज खेत सिंह खंगार की जन्म जयंती को लेकर तीन दिवसीय महोत्सव चल रहा है इसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने । मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे

