टीकमगढ़। नगर के स्थानीय मंशापूर्ण हनुमान मंदिर झिरकी बगिया में आजकल भव्य धर्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जहां सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सुनाई जा रही है इस कथा में भारी संख्या में नगर वासी क्षेत्रवासी धर्म प्रेमी श्रद्धालु पहुंचकर भागवत कथा का श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं। यह कथा हर्षण मैथिल सख्य पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य वल्लभाचार्य महाराज के श्रीमुख से सुनाई जा रही है। नगर वासियों एवं क्षेत्रवासी धर्म प्रेमियों सभी से आयोजन कर्ताओं ने यह अपील की है कि भागवत कथा में सम्मिलित होकर और कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करें यह कथा आगामी 31 दिसंबर 2022 तक सुनाई जाएगी जो 25 दिसंबर 2022 से चल रही है।

