टीकमगढ़। शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या द्वारा निर्देशित एवं एसडीओपी बी.डी त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उक्त वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे, वाहन बरामदगी, आरोपी की
गिरफतारी को लेकर निर्देश देकर थाना कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा कड़ी मेहनत से वाहनों की बरामदगी तथा आरोपियों की गिरमारी हेतु कार्यवाही की गई। दिनांक 27.12.2022 को उक्त टीम के द्वारा आरोपी अमित यादव पिता किशन यादव व एक नाबालिगको चोरी की मोटर साइकिल बैचने कि फिराक में पकड़ा था जिन्होंने ने टीकमगढ़ शहर से व दूसरे राज्यो से मोटर साइकिल चुराना स्वीकार किया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपियो द्वारा सातिराना तरीके से एक ही रंग एक ही माडल एक ही कंपनी की गाड़िया चुराई जाती थी जिससे आरोपी के गांव बालो या अन्य किसी को शक न हो और गाडी बैचने में आसानी हो आरोपी भीड भाड बाले स्थान रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, सुनशान स्थान पार्क किए हुये दो पहिया वाहन सीसीटीव्ही की नजर बचाकर चोरी करता था। आरोपी का नाम अमित पिता स्वं किशन यादव नि. महाराजपुरा कोतवाली टीकमगढ़ एवं एक नाबालिग अपचारी शामिल है जो वाहन पुलिस ने जप्त किए हैं उनमें मो.सा.हीरो एचएफ डीलक्स चैचिस नंबर MBLA715XJHH03033,मो.सा. हीरो एचएफ डीलक्स चैचिस नंबर MBLHARXJ9A11345,मो.सा. हीरो एचएफ डीलक्स चैचिस नंबर MBLHA7150J4D07135,मो.सा. हीरो एचएफ डीलक्स चैचिस नंबर MBLHA11AZF9G11644,
मो.सा. हीरो एचएफ डीलक्स चैचिस नंबर MBLHA11AZG9C04915,मो.सा. हीरो एचएफ डीलक्स चैचिस नंबर MBLHAW029K9F05864,
मो.सा. हीरो एचएफ डीलक्स चैचिस नंबर MBLHAITEWD9823409,जुपीटर स्कूटी चैचिस नंबर MD626AK47N1894889 आदि शामिल हैं जो चोरी गए वाहन कोतवाली पुलिस ने बरामद किए। इनका रहा सराहनीय कार्य- निरीक्षक थाना प्रभारी कोतवाली उनि रघुराज सिंह, उनि मयंक नगाइच साइबर सैल, प्रधान आरक्षक सतीस शर्मा, प्र0आरक्षक राहुल पटेरिया, प्ररा० रहमान खान साइबर सेल, आरक्षक कपिल शर्मा, आरक्षक मुकेश उपाध्याय, आरक्षक अरविंद निरंजन, नगर रक्षा समिति सदस्य सेवक अहिरवार, कादिर खान, अजय, नीरज भोडलेकी सराहनीय भूमिका रही।