टीकमगढ़ । टीकमगढ़ मे मेडीकल कॉलेज खोलने की माँग को लेकर भाजपा नेता विकास यादव ने आज तीसरे दिन स्थानीय गाँधी चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमति उमिता राहुल सिंह ने भारत माता के चित्र पर द्वीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रपत्रों पर हस्ताक्षर कर अपनी सहमति जताई। विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन विवेक चतुर्वेदी उपस्थित रहे। अभियान की सराहना करते हुए जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमति उमिता राहुल सिंह ने कहा कि टीकमगढ़ को मेडीकल कॉलेज की नितान्त आवश्यकता है। मेरा भी प्रयास है कि टीकमगढ़ में मेडीकल कॉलेज जल्द से जल्द खुले । इसका प्रमाण है कि आज मैं यहाँ पर अपने पुत्र को भी साथ लेकर आई हूँ और अभियान में उसने भी हस्ताक्षर किये हैं। इसके लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री से चर्चा कर अनुरोध करूँगी । अभियान प्रातः 11 बजे से शाम 04 बजे तक चलाया गया। माँग के समर्थन में लोगों ने बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर प्रपत्रों पर हस्ताक्षर किये और मेडीकल कॉलेज की आवश्यकता पर जोर दिया। अब तक अभियान में 4 हजार से अधिक लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं। आज के हस्ताक्षर के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोहित खटीक, पार्षद मुन्नालाल साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र सिंह देरी, कार्यालय मंत्री भूषण वर्मा, सहमंत्री शिवचरण उटमालिया, नगर मण्डल उपाध्यक्ष आनन्द कुशवाहा, युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी, काँटी सरपंच कल्लू यादव, आलमपुरा सरपंच दिनेश अहिरवार, शिवशंकर शर्मा, लुहर्रा के पूर्व सरपंच बृजेश यादव और महेन्द्र विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे । प्रेस को यह तमाम जानकारी भाजपा नेता विकास यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

