टीकमगढ़। समस्त संविदा कर्मचारियों ने 15वें दिन ,सीएम, पीएम, एमडी, एसीएस, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से चेताया और एक साथ 32000 कर्मचारियों ने एक साथ 32000 मेल किया जिसमे जिला टीकमगढ़ से 625 स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारियों ने एक साथ मेल किया और सरकार को चेताया। उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल चौराहे पर बीते 15 दिनों से संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठा हुआ है और 29 दिसंबर 2022 गुरुवार के 15वें दिन हड़ताल कारियों ने एक साथ शासन प्रशासन को मेल किया और सरकार का विरोध जताते हुए सरकार को जगाने का प्रयास किया इस अवसर पर हड़ताल कारियों में जिला अध्यक्ष नितिन तिवारी उपाध्यक्ष अनिल झा सीएचओ संघ के अध्यक्ष डॉ रोमेश शर्मा डॉक्टर दीपक पुरोहित डॉक्टर सचिन जैन मोहम्मद जाहिद दुष्यंत सिंह तोमर धर्मेंद्र प्रजापति इकबाल मोहम्मद उमेश खरे राहुल श्रीवास्तव उपाध्यक्ष कामनी विश्वकर्मा कंचन तिवारी अमिताभ दुबेदी प्रबल त्रिपाठी रविन्द्र वंस्कार सुनील यादव राम नरेश यादव डॉक्टर प्रवीण अहिरवार डॉक्टर वीरेंद्र अहिरवार नरेंद्र कुशवाहा जीवन शर्मा राहुल श्रीवास्तव संजय अहिरवार हरनाम प्रजापति प्रियंका सेंगर नीलम तिवारी ओम शुक्ला विनोद जैन राहुल अहिरवार आशीष श्रीवास्तव संतोष चतुर्वेदी डॉक्टर विपुल जैन चंद्रपाल यादव श्री सुमन भारती डॉक्टर संगीता डॉक्टर राजेश सूत्रकार ह्रदेश विश्वकर्मा मेघा दीक्षित कामनी विश्वकर्मा अंकिता श्री अनूप सेन डॉक्टर राहुल सेन आनंद अहिरवार आनंद सेठी दिलीप तिवारी सहित अधिक से अधिक संख्या में संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

