टीकमगढ़ । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में बीते रोज मध्यप्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें संगठन निर्माण को लेकर और 2023 मध्यप्रदेश में होने बाले विधानसभा चुनावों पर चर्चा हुई ये बैठक राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक की अध्यक्षता में हुई साथ ही मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह भी साथ रहे जिसमे टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले से जितेंद्र जैन क्रांतिकारी इस बैठक में सम्मिलित हुए।

