टीकमगढ़। गुरुवार के दिन शाम करीब 6 बजे नगर के दीक्षित मुहल्ले में स्थित झंडा बीडीं कारखाने में हर्षण मैथिल सख्य पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य वल्लभाचार्य महाराज पहुंचे जहां सैकड़ों भक्तों ने उनका आशीर्वाद लिया और महाराज जी ने भक्तों की सुध ली एवं भक्तों को आशीर्वाद दिया इस मौके पर हरिनाम संकीर्तन की धुन का भी आयोजन किया गया और भक्तों ने महाराज जी का गाजे-बाजे के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत सम्मान किया और आशीर्वाद लिया इस मौके पर झंडा बीड़ी कारखाने में महाराज जी ने भक्तों को कथा का एक प्रसंग भी सुनाया जिसका भक्तों ने भरपूर धर्म लाभ अर्जित किया। इस मौके पर रीतेश ,राहुल दीक्षित और उनके परिवार जनों ने महाराज जी की आरती उतारी एवं महाराज जी का भव्य तरीके से स्वागत सम्मान किया इस
मौके पर सैकड़ों भक्त उपस्थित थे जहां भक्तों ने महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया जहां भक्त महाराज जी के दर्शन पाकर अपने आपको धन्य मान रहे थे। उल्लेखनीय है कि आजकल झिरकी बगिया हनुमान मंदिर में महाराज जी द्वारा धर्म प्रेमी भक्तों को संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा सुनाई जा रही है और कथा के पश्चात महाराज जी अपने भक्तों से मिलने भक्तों के बुलावा पर दीक्षित मुहल्ला पहुंचे जहां भक्तों ने महाराज जी के दर्शन पाए और भक्तों ने आशीर्वाद लिया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

