टीकमगढ़ । भारतीय किसान संघ की तहसील दिगौड़ा के ग्राम दुश्यारा में जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि, जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, दिगौड़ा तहसील अध्यक्ष राकेश सिंह घोष व तहसील उपाध्यक्ष फूलसिंह घोष की मौजूदगी में बैठक आहूत हुई जिसमें ग्यासी रैकवार को तहसील उपाध्यक्ष बनाया साथ ही दुश्यारा ग्राम की ग्राम समिति का भी गठन किया गया जिसमें दौलत रैकवार को अध्यक्ष, घनश्याम रैकवार को मंत्री, जसरथ रैकवार को सदस्य, हरिराम रैकवार को सदस्य, नंदूराम रैकवार को सदस्य, हरीराम रैकवार को सदस्य, संतोष रैकवार को सदस्य, गोकल रैकवार को सदस्य, मनोहर रैकवार को सदस्य, सुजान रैकवार को सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर रतीराम रैकवार, रमसु रैकवार, दयाली रैकवार, परमानन्द रैकवार, मूलचंद रैकवार, सुनील अहिरवार सहित कई किसान मौजूद रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष शिवमोहन गिरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

