टीकमगढ़। टीकमगढ़ जिले में मेडिकल कॉलेज की मांग लगातार बढ़ती ही जा रही है जहां मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर लोग आगे आकर विकास यादव के आंदोलन में सहभागिता निभा रहे हैं और हस्ताक्षर अभियान में आकर अपनी अपनी सहमति टीकमगढ़ जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाने को लेकर दे रहे हैं। भाजपा नेता विकास यादव का यह अभियान जन आंदोलन बनता जा रहा है जहां
मेडिकल कॉलेज की मांग दिन प्रतिदिन विकास यादव के अभियान के साथ बढ़ती ही जा रही है अभियान के अंतर्गत भाजपा नेता विकास यादव 31 दिसंबर 2022 शनिवार के दिन बड़ागांव धसान पहुंचे जहां हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया जहां लोगों ने भारी संख्या में आकर मेडिकल कॉलेज की मांग को आगे बढ़ाते हुए और अभियान में हस्ताक्षर कर अपनी अपनी सहभागिता निभाई विकास यादव का कहना है कि टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर आगामी दिनों में आ रहे मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को यह हस्तांतरित पत्र सौंपें जाएंगे और टीकमगढ़ जिले में मेडिकल खोली जाने की मांग की जाएगी।