टीकमगढ़ । मोहनगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में विद्युत विभाग की लापरवाही से 11000 केवी की लाइन से करंट लगने से एक नीलगाय रोज जानवर की मौत हो गई है। बिजली की लाइन टूट कर जमीन में डली हुई थी जहां यह नीलगाय उसकी चपेट में आ गई सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने प्रेस को यह जानकारी देते हुए बताया कि 11000 केवी की लाइन से एक नील गाय की मौत हुई है जहां विद्युत लाइनें बेतरतीब ढंग से डली रहती हैं बिजली विभाग उन्हें समुचित तरीके से उनका उचित प्रबंध नहीं करता जिसके चलते इस प्रकार के हादसे होते रहते हैं हालांकि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने इसकी सूचना वन विभाग को भी दी है। वही इस क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि जगह-जगह बिजली की लाइने बे बेतरतीब ढंग से डलीं रहती हैं जिनका मेंटेनेंस समय रहते नहीं किया जाता जिसके चलते इस प्रकार की घटनाएं घटती रहती हैं। सरपंच प्रतिनिधि सहित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर तमाम आरोप लगाते हुए कहा है कि इस क्षेत्र में बिजली सप्लाई से जुड़े संबंधित कार्य मेंटेनेंस के कार्य सही ढंग से नहीं किए जाते हैं। सरपंच प्रतिनिधि का कहना है कि वन विभाग को सूचना देने के पश्चात वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच रही है जहां इस नीलगाय का पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा।

