टीकमगढ़। जिले की समाजसेवी संस्था मानवीय संवेदना समिति ने नए साल के पहले दिन गरीब असहाय वृद्धजनों को कंबल वितरित किए। समिति के सचिव मनीराम कठैल ने कहा कि समिति का यह अभियान विगत पंद्रह वर्षों से निरंतर जारी है। नए वर्ष पर एक ओर जहां लोग मौज मस्ती पार्टी करके नया साल मनाते है वहीं समिति के सदस्य हर वर्ष गरीब असहाय लोगों की मदद कर अपना नया साल मनाते हैं।
समिति के प्रवक्ता विनोद राय ने कहा कि आज सुबह से ही समिति के सभी सदस्य भीषण ठंड में असहाय लोगों को कंबल बांट रहे है जहां समिति द्वारा दो दर्जन से अधिक लोगों को कंबल दिए और लोगों का आशीर्वाद लिया। समिति द्वारा आज बानपुर दरवाजा, पुरानी टेहरी, बड़ापुरा, लक्कड़खाना, गल्लामंडी, इंदिरा कॉलोनी सहित शहर के अनेक स्थानों पर पूर्व से चिन्हित लोगों को कम्बल दिए।
समिति अध्यक्ष देवेंद्र योगी ने कहा कि अन्य लोगों को भी गरीब असहाय लोगो की मदद के लिए आगे आना चाहिए ऐसे कार्यों को करने से आत्मसंतोष मिलता है।
इस अवसर पर बी डी यादव, महेंद्र द्विवेदी, इरफान अहमद, रामचरण अहिरवार, सतीश सूत्रकार, कैलाश सूत्रकार, जाहिद खान, सुधीर सोनी आदि उपस्थित रहे।

