टीकमगढ़ । जैन धर्मों का श्रेष्ठ धर्म तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखर का आंदोलन सोमवार की सुबह टीकमगढ़ के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक के दरवाजे पर पहुंचा जहां सैकड़ों की संख्या में जैन धर्मियों ने पहुंचकर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक को ज्ञापन देने पहुंचे जहां जैन समाज ने सांसद एवं डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक के विरोध में भी नारे लगाए जहां उन्होंने कहा कि सांसद केवल दिखावा करते हैं कहते हैं कि मैं जैन धर्मी हूं लेकिन ज्ञापन पढ़ने के लिए इतनी देरी कर रहे हैं और 2 शब्द भी नहीं कह रहे हैं
जैन समाज सांसद एवं डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक से ज्ञापन पढ़ाने और दो शब्द कहने को लेकर घंटों अड़ी रही और नारेबाजी करती रही है जहां जैन समाज के सैकड़ों लोग सांसद एवं डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक के दरवाजे पर जमावड़ा लगाऐ रहे। उल्लेखनीय है कि सम्मेद शिखर आंदोलन को लेकर जैन समाज के सैकड़ों लोग सांसद एवं डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक के दरवाजे पर पहुंचे और नारेबाजी कर सांसद से ज्ञापन पढ़ाने और दो शब्द कहने के लिए अपनी जिद पर अड़े रहे और तमाम आरोप भी अपने वक्तव्यों के माध्यम से लगाते रहे रहे। और डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक के दरवाजे पर धरना देते रहे।