टीकमगढ़ । सोमवार की शाम नगर में चौरसिया समाज द्वारा जनचेतना रथयात्रा नगर के मुख्य मार्गों और मुख्य चौराहों से निकाली गई जिसमें भारी संख्या में चौरसिया समाज के महिला पुरुष सहजातीय भाई बंधु मौजूद रहे जहां इस जन चेतना रथ यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया कटरा बाजार में
स्थित चौरसिया पान भंडार पर भव्य स्वागत इस जनचेतना रथयात्रा का विनोद बाबू चौरसिया एवं पूर्व पार्षद संतोष चौरसिया और उनके अन्य सहयोगियों ने पुष्प वर्षा कर किया। नगर के बौरी दरवाजा निवासी पूर्व पार्षद संतोष चौरसिया ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि चौऋषि जी महाराज को लेकर हवन पूजन एवं अनेक धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं और जनचेतना रथ यात्रा निकाली जा रही है इसी क्रम में यह यात्रा नगर टीकमगढ़ में आई जहां चौरसिया समाज के लोगों ने अनेक धार्मिक अनुष्ठान किए और यात्रा निकाली जिसमें समाज के सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और जनचेतना रथयात्रा नगर के मुख्य मार्गों और मुख्य चौराहों से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई।

