टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या व एसडीओपी अभिषेक गौतम जतारा एवं थाना प्रभारी त्रिवेन्द्र त्रिवेदी के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 02.01.2023 को मुखविर की सूचना पर करीब आधा दर्जन जुआरियों को थाना पुलिस ने धर दबोचा है जो हार जीत का दाव लगा रहे थे पुलिस ने बताया कि यह सभी जुआरी पलेरा कस्वा के ही निवासी हैं जिन्हें बगार भाटा पहाड़िया से पकड़ा गया है जहां पर यह जुआ खेल रहे थे जिनके कब्जे से कुल नगदी 4630 रूपया एवं 52 ताश के पत्ते जब्त कर अपराध क्र. 01/23 धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । उपरोक्त कार्य में सउनि लीलाधरसिहं, आर.649 राजू चढार, आर. 326 संजय लोधी, आर. 254 माता प्रसाद जाटव, आर.अरविन्द्र यादव की अहम भूमिका रही है। प्रेस को यह तमाम जानकारी थाना पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर दी है।

