पलेरा । विगत 3 दिनों से नगर सहित समूचे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड दस्तक दे रही है जिससे आमजन का हाल बेहाल है वही सार्वजनिक स्थलों पर जहां लोग एकत्रित होते हैं वहां भी लोग ठंड से राहत पाने के लिए आग का सहारा मिलना उन्हें बड़ी राहत देता है इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर परिषद द्वारा पूर्व अनुमान लगाते हुए विगत कई दिनों से नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों जैसे बस्ती तिराहा खरगापुर मार्ग महाविद्यालय के समीप छोटा बस स्टैंड अस्पताल परिसर जनपद परिसर सहित अन्य अनेक सार्वजनिक स्थलों पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती गायत्री विनोद वर्मा के निर्देशानुसार अलाव की व्यवस्था की गई है ताकि आमजन को इस कड़ाके की ठंड से राहत मिल सके और लोगों का शाम के समय इस कड़कड़ाती शीतलहर से परेशान ना हो यह अलाव आमजन के साथ-साथ जानवरों को भी राहत देने वाला होता है

