भारी बारिश में भी कर्तव्य पर अडिग रहे पुलिस जवान, ईरानी समुदाय के जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था संभाली I
इटारसी। ईरानी समुदाय द्वारा निकाले गए पारंपरिक जुलूस के दौरान हुई मूसलाधार बारिश भी पुलिस जवानों के हौसले और कर्तव्यनिष्ठा को डिगा नहीं सकी। लगातार हो रही तेज बारिश के बीच पुलिस विभाग के सिपाहियों ने पूरे जुलूस मार्ग पर मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।
जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और पुलिसकर्मी भी छाता एवं रेनकोट पहनकर पूरे समय यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। पुलिस की इस सतर्कता और उच्च अनुशासन के चलते जुलूस अत्यंत शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
तेज बारिश के बीच अपनी ड्यूटी को प्राथमिकता देने वाले पुलिस जवानों की यह तस्वीरें उनके समर्पण, सेवा भावना और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा का जीवंत उदाहरण हैं। शहरवासियों ने भी इस विपरीत मौसम में पुलिसकर्मियों द्वारा निभाई गई जिम्मेदारी की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उनके जज्बे को सलाम किया।
आज का विचार:
“कर्तव्य मार्ग पर मौसम चाहे कितना भी प्रतिकूल क्यों न हो,
सेवा और समर्पण का जज़्बा हमेशा राह आसान कर देता है।”
रिपोर्टर: पत्रकार कुणाल पासवान

