टीकमगढ़ । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 4 जनवरी को बगाज माता में आगमन को लेकर मंगलवार 3 जनवरी 2023 को कांटी और बड़ौरा ग्राम में महिलाओं द्वारा लोकगीत गाकर ग्राम वासियों के साथ जल कलश यात्रा निकाली गई जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जल कलश यात्रा गांव के मुख्य चौराहे से लेकर पूरे ग्राम में भ्रमण कर कारस देव मंदिर प्रांगण तक निकाली गई, जिसके माध्यम से सभी गांव वालों को कल होने वाले बगाज माता में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में आने का न्यौता दिया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का 4 जनवरी को जिले के बगाज माता में प्रवास होने वाला है जिसमें बांध सुजारा नल जल प्रदाय योजना के तहत बल्देवगढ़ व टीकमगढ़ ब्लॉक के 201 ग्रामों के हितग्राहियों को लाभ पहुंचेगा, अब गांव गांव में घर – घर इस नल जल योजना से पानी की व्यवस्था नल की टोटी के माध्यम से होगी कोई गांव, कोई घर अब प्यासा नहीं रहेगा। इसी तारतम्य में कांटी व बड़ौरा जैसे ग्रामों में जल कलश यात्रा के माध्यम से बुंदेलखंड की धरती पर प्रदेश के यशस्वी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी कार्यक्रम में सब ग्राम वासियों को आमंत्रित करने के लिए यह यात्रा निकाली गई, ग्रामों में निकाली जा रही जल कलश यात्रा का पवित्र जल एकत्रित कर बांध सुजारा में प्रवाहित किया जाएगा, गांव में घर- घर जल कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया, मुख्यमंत्री जी की लोकप्रियता घर घर में है, उनकी सोच जनहित के लिए दूरदर्शी है उनकी प्रत्येक योजना का लाभ समाज में खड़े अंतिम छोर तक के व्यक्ति को मिल रहा है। भू – अधिकार आवास पत्र के वितरण की परिकल्पना मुख्यमंत्री जी को पूर्व की जिले में प्रवास के माध्यम से उनके मन में आई, जिसका क्रियान्वयन वह जिले कल करने वाले हैं और इसका सीधा लाभ गरीब तबके को होगा उनकी सिर पर छत का सहारा होगा, जिले को इसका आभार उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से किया है।जल कलश यात्रा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष इंजीनियर अभय प्रताप सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष विनय सेन व प्रियंक चीकू यादव, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी भाजपा युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

