टीकमगढ़। जैन धर्म तीर्थ क्षेत्र पवित्र स्थली श्री सम्मेद शिखरजी का आंदोलन दिनों दिन बड़ा रूप लेता जा रहा है और सकल जैन समाज लगातार आंदोलन कर रही है शिखरजी बचाओ आंदोलन की श्रृंखला में मंगलवार 3 जनवरी 2023 को नगर की सकल जैन समाज एवं श्री सम्मेद शिखर बचाओ आंदोलन मंच ने स्थानीय गांधी चौराहे पर मुंडन करा कर विरोध प्रदर्शन किया और आंदोलन को गति दी इस मौके पर जैन समाज के भारी संख्या में लोग वहां मौजूद रहे

